आज मैंने भोपाल के दस नंबर मार्केट से #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडे का क्रय किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है, उसके अन्तर्गत आज मैंने भी तिरंगा लिया। यह हमारे देश का सम्मान और गौरव है। माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा को फहराने के आह्वान पर राष्ट्र ध्वज को हमारी स्वसहायता समूह की लाखों बहनों ने जिस पवित्र भाव, उत्साह एवं उल्लास से तैयार किया है, वह अप्रतिम है। मैं अपनी स्वसहायता समूह की अपनी लाखों बहनों के इस पवित्र भाव, उत्साह और योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
मैंने आज स्वसहायता समूह की अपनी बहनों से तिरंगा लिया; क्या आपने लिया? आप भी अपने आसपास की सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों से राष्ट्र के गौरव और सम्मान के प्रतीक तिरंगे को खरीदिये। साथ ही पड़ोसियों, मित्रों और रिश्तेदारों को भी तिरंगा लेने के लिए प्रेरित कीजिये। आजादी के 75वें अमृतकाल में यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आह्रवान है कि हर घर तिरंगा लहराये। आइये, राष्ट्र के गौरव व सम्मान के प्रतीक इस तिरंगे को हम स्वयं अपने घरों पर फहरायें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।